24 दिन से फंसे बरातियों के परिजन बोले-झारखंड में हालात ठीक नहीं, अभी वहीं रहो...
अलीगढ़- अभी बराती ही बने रहो। यहां हालात ठीक नहीं। परिजनों की यह बातें सुन अतरौली के गांव विधिपुर में फंसे झारखंड के धनबाद जिले के लोग अपने घर जाने की अब हिम्मत भी नहीं जुटा रहे। वे कोरोना से डरे हैं, जिसका प्रकोप उनके प्रदेश और गांव के आसपास के इलाके में खासा है। बरात विधिपुर नरपत सिंह के यहां 21 मार्च की रात आई थी। उनकी बेटी की शादी धनबाद की तहसील तोपचांची के गांव वैली के रामनाथ के बेटे विजय कुमार से हुई है। विजय कुमार को डर है कि यदि हम किसी तरह अब चले भी गए तो गांव में चौदह दिन के क्वारंटाइन न कर दिए जाएं। रिश्तेदार भी रुकने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि, दो दिन पहले तक जाने के लिए बहुत कोशिश की, पर अब लॉकडाउन हटने का इंतजार कर रहे हैं। 24 दिनों से यहां फंसे रामनाथ तो सेहत के लिए विधिपुर में ही रुका रहना अच्छा मान रहे हैं। बराती श्यामसुंदर ने बताया कि उन्होंने फोन पर अपनी पत्नी से बात की थी। पत्नी ने बताया कि गांव में हालात ठीक नहीं। कई संदिग्ध मिले हैं। वहां की चिंता तो है, लेकिन यहां भी कब तक फंसे रहें। लॉकडाउन का समय खत्म होने का इंतजार था, लेकिन अब और बढ़ा दिया है। इससे संकट बढ़ता ही लग रहा है।नौ बराती सुबह एक मकान में नाश्ता कर रहे थे। आपस में संवाद शुरू हो गया। एक ने कहा कि आज 24 दिन हो गए पर अभी कुछ पता नहीं कि कब विदा ले पाएंगे। इस बीच पुलिस भी पहुंच जाती है, जो बरातियों से खानपान की पूछती है। बराती कहते हैैं कि नहीं अब कोई कमी नहीं है। यह कोरोना के ग्रहण से प्रभावित एक बरात है। मढ़ार इतनी लंबी हो गई है कि मेजबान की क्षमता खत्म हो चुकी है। थाने से भोजन की आस पूरी हो पा रही है। टीवी पर नजर रहती है कि यह खबर आए कि कब लॉकडाउन खुलेगा और दुल्हन की विदाई कराकर ले जाएं।21 मार्च की रात को बरात आई। अगले दिन फेरे थे लेकिन, उस दिन जनता कफ्र्यू की घोषणा हो गई। दोनों ही पक्षों के लोगों ने 23 मार्च को जाना तय कर लिया, लेकिन 22 मार्च की रात ही लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई। रेलवे स्टेशन व रोडवेज अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन बात नहीं बनी। निजी वाहन चालक भी तैयार नहीं हुए। इसके बाद नरपत सिंह ने बरातियों को पड़ोसी के मकान के बरामदे में रखा है। दुल्हन अपने ही घर में है। दुल्हा भी दो बहनों के साथ ससुराल में रुका है। पेशे से किसान नरपत सिंह की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत नहीं। इसके चलते उन्होंने प्रशासन से कुछ दिन पहले मदद मांगी। दो दिन पूर्व अधिकारी घर पहुंचे और खाने की व्यवस्था की हां कर गए। साथ ही शारीरिक दूरी का ध्यान रखने को समझाया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बरातियों के खाने का इंतजाम कर दिया गया है। पुलिस सोमवार को भी बरातियों का हाल लेने को पहुंची। साथ ही उनसे कहा कि इसे घर ही समझें, परेशान ना हों।
Popular posts
भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,21,000 के करीब, अब तक 6100 से अधिक लोगों की मौत
• Nafees Ahmad Jafri
मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड-पढ़े पूरी खबर
• Nafees Ahmad Jafri
सुशांत की मौत पर सदमे में परिवार / बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता बेहोश हुए, परिजन रो रहे; पटना स्थित घर के बाहर भीड़
• Nafees Ahmad Jafri
दिल्ली राजधानी की सीमा सील करने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी हिरासत में,; देश में अब तक 1 लाख 91 हजार 171 केस
• Nafees Ahmad Jafri
24 घण्टो के दौरान यूपी मे मिले 378 नए मरीज़, 24 घण्टो मे हुई 12 की मौत, लखनऊ मे मिले 9 मारीज़
• Nafees Ahmad Jafri
Publisher Information
Contact
newswanidaily@gmail.com
8318414716
170, MAHAJARI, FATEHPUR, UTTAR PRADESH(212601)
About
Share this page
Email
Message
Facebook
Whatsapp
Twitter
LinkedIn