न्यूज वाणी ब्यूरो/विष्णु सिकरवार ब्यूरो
आगरा- उत्तर प्रदेश के आगरा में बस विवाद को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया। अजय कुमार के समर्थन में कांग्रेसियो का आगरा में प्रदर्शन शुरू हो गया है व आगरा पुलिस लाइन के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। बताया गया कि अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार करके पुलिस लाइन में रखा गया है। प्रदर्शन को देखते हुए फिलहाल आगरा पुलिस लाइन के बाहर भारी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बता दें कि है कि मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और विवेक बंसल को बस विवाद में आगरा पुलिस ने गिरफ्तार कर मुकद्दमा पंजीकृत कर दिया गया। उनके ऊपर आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी में धारा 188 और 269 के साथ महामारी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने मुकदमे में अजय कुमार लल्लू और विवेक बंसल के साथ 67 अज्ञात लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है। बसों को लेकर कांग्रेस और भाजपा सरकार के बीच चल रही तनातनी अब खुलकर सामने आ रही है। मंगलवार को आगरा मंडल पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस पैदल चलकर आ रहे प्रवासी मजदूरों की सेवा करना चाहती है। लेकिन उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार इस कार्य में बाधा डाल रही है। कांग्रेस बस देने को तैयार है।लेकिन यू पी सरकार जानकर भी बाधा डाल रही है। लल्लू और कांग्रेस विधानमंडल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर मथुरा के बाद शाम मंगलवार को जबरदस्त गहमागहमी रही। कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में धरने में इंकलाब के नारों से, योगी कब तक जुल्म करेगा सत्ता के गलियारों सेश् नारा गूंजने लगा। अजय कुमार लल्लू ने कहा हम प्रवासी श्रमिको को सहायता देने के लिये मानवीय आधार पर एक हजार बसें उनके घर तक पहुंचाने के लिये दे रहे थे लेकिन प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ और उनके अधिकारी पूरे दिन कांग्रेस की बसों को प्रदेश की सीमा में प्रवेश देेने के लिये अनुमति देने के लिये बहानेबाजी करते रहे। अब हमारे सब्र का बांध टूट गया है और हमें बार्डर पर धरने पर बैठना पड़ा है। हंगामा देख आगरा मुख्यालय से आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। और धरना दे रहे कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत अन्य कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया। व देर रात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और विवेक बंसल पर फतेहपुर सीकरी थाने में 188, 269 और महामारी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया।
बस विवाद में गिरफ्तार किए गए कोंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार (लल्लू) आगरा पुलिसलाइन के बाहर कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन