नई दिल्ली- कोरोना संक्रमण की वजह से देश में मरने वालों की संख्या 2449 हो गई है। पिछले दिन 3 दिनों में 348 लोगों की जान चली गई। बुधवार को राजस्थान में 3, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और बिहार में 1-1 मरीज की मौत हो गई। इसके पहले मंगलवार को रिकॉर्ड 141 संक्रमितों ने दम तोड़ा। अब तक एक दिन में हुई मौतों में यह सबसे ज्यादा है। 5 मई को सबसे ज्यादा 126 मौतें हुईं थीं। महाराष्ट्र में मरने वालों का आंकड़ा एक हजार के करीब पहुंच गया है। राज्य में अब तक 921 लोग जान गंवा चुके हैं।
मंगलवार को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें
मंगलवार को महाराष्ट्र में 53 लोगों की जान गई। गुजरात में 24 संक्रमितों की जान गई। यहां अब तक 537 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में भी अब तक की रिकॉर्ड 20 मौतें दर्ज की गईं। इसी के साथ यहां मरने वालों का आंकड़ा अब 106 हो गया है। उधर, दिल्ली में 13 जबकि तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 8-8 मौतें हुईं। राजस्थान में 4, मध्य प्रदेश में 4, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना में 2-2, आंध्र प्रदेश, असम और पंजाब में 1-1 संक्रमित ने दम तोड़ा। सोमवार को 81 लोगों की मौत हुई थी।
पिछले 3 दिन दिनों में 342 मौतें
देश में कोरोना से मौतों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। पिछले तीन दिनों में 342 लोगों ने दम तोड़ दिया। अब देश में 6 राज्य ऐसे हो गए हैं जहां 100 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।