फतेहपुर- असोथर थाना क्षेत्र के कौंडर गांव में मंगलवार शाम करीब 4 बजे सोनू (3) पुत्र मैकूलाल अचानक गायब हो गया लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। जब शाम तक बच्चे का पता नहीं लगा तो गांव के लोगों ने नहर में डूबने की आशंका जताई।
जिससे शाम करीब 6 बजे से दो किमी. तक नहर में कई जगह जाल डाला गया। काफी खोजबीन के बाद रात करीब आठ बजे मासूम का शव उतराता मिला। बच्चे की मौत से गांव में मातम छा गया।
पिता मैकू ने बताता कि उसके तीन बच्चों में एक बडी़ लड़की व दो बेटे थे। जिसमें चार महीने पहले बड़े बेटे की ठंड लगने से मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि मैकू के पास खेत नहीं है। किसी तरह मेहनत मजदूरी कर घर का खर्च चलाता है।