योगी सरकार ने कर्मचारियों के भत्ते खत्म कर किया कोरोना योद्धाओं का अपमान- विनोद इलाहाबादी 

न्यूज वाणी ब्यूरो/विष्णु सिकरवार ब्यूरो
आगरा- प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ आगरा के नगर निगम के सभी संवर्गो के स्थाई कर्मचारियों ने सभी वार्डो में नगर प्रति कर भत्ता सहित 6 अन्य भत्तो को हमेशा के लिए खत्म करने के विरोध में काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन आन्दोलन कर कर्मचारियों ने बुधवार को अपना आक्रोश व्यक्त किया। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ आगरा महासंघ के संरक्षक हरीबाबू वाल्मीकि ने बताया कि कर्मचारी आज इतने आक्रोशित थे कि सभी कर्मचारी उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाकर कह रहे थे कि जब तक हमारे सभी भत्ते सरकार जब तक बहाल नहीं करती तब तक महासंघ के प्रदेश नेतृत्व का जो भी आन्दोलन का आह्वान करेगा आगरा इकाई उसको शतप्रतिशत उस आन्दोलन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सरकार को मजबूर कर देगी भत्ते बहाल करने के लिए इसी संदर्भ में विनोद इलाहाबादी ने बुधवार की दोपहर लगभग 12 बजे नगर निगम परिसर में सभी कर्मचारी सामाजिक दूरी का पालन करते हुए काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन करते हुऐ कहा कि सरकार कोविड 19 की आड़ मे  कर्मचारियों को लूटने काम बंद करना चाहिए सरकार मंहगाई तो रोक नहीं पायी मंहगाई भत्ता क्यों रोक रही है? भारत सरकार को बीस लाख करोड़ के राहत पैकेज में कोरोना जैसी खतरनाक महामारी से लड़ने वाले कोरोना योद्धाओं को प्रतिमाह कोरोना योद्धा सभी कर्मचारियों को दस हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित करना चाहिए क्योंकि जब से लॉक डाउन हुआ है।महंगाई चरम पर पहुंच गई है और कर्मचारी 15/16 घंटे लगातार भूखा प्यासा रहकर काम कर रहा है। विरोध प्रदर्शन में राजकुमार विद्यार्थी,हरीबाबू वाल्मीकि,रोहित लवानियां, बोबी नरवार,चैधरी धर्मराज,सुमित चैहान, सौनू चैहान,अनिल राजौरिया,धर्मेन्द्र ब्रहम,अमित नरवार, रंजीत सिंह नरवार,अमित भारती,रामचंद्र पवार,अशोक नरवार,आकाशदीप, कपिल चैहान,अरुण इलाहाबादी,राजू नरवार,श्याम पाथरे,सुरजीत सिंह, जमींदार दीपक चैहान, राजेश शनी चैहान,राजेश चैहान,जौन अब्राहम,विनेश नरवार,दीपक कुमार,नगर आयुक्त लिपिक अखिलेश भारद्वाज,लोकेश परिहार,वीरेंद्र अर्दली अभिषेक चैहान,वकील भाई कुलदीप चक्रवर्ती,ऋतिक चैहान,लखन चैहान,धर्मेन्द्र ब्रहम,राजू मौलाद,विकास पाठक, सौनू मौलाद,चैधरी तेजवीर सिंह,सूरज चैहान,रेशम सिंह चाहर, विनोद कुमार,अजय गुप्ता,सुरेन्द्र ब्रहम, सुभाष चंद्र भारती,धर्मवीर सिंह, मनोज गौतम,आदित्य पाडण्ये, परमानंद सिसोदिया,आशुतोष वर्मा,दिव्यकान्त अग्रवाल,प्रदीप गौतम,रोहित सिंह,योगेन्द्र कुशवाह,संजीव यादव,गंभीर सिंह, राघवेंद्र यादव,नेहा विष्ट, जितेन्द्र सिंह,जोनल अधिकारी इन्द्रपाल सिंह,अमान शहीद, मुकेश सिंह,ओम प्रकाश चैधरी  आदि कर्मचारी एवं कर निर्धारण अधिकारी मुख्य स्वच्छता निरीक्षक सभी स्वच्छता निरीक्षक मौजूद थे।